एत्मादपुर :विशेष सूचना पर दो युवक और दो युवतियां को खबर एक्सपर्ट टीम ने रंगे हाथों पकड़ा जिसमें एत्मादपुर के नगला दरवेश का निवासी एक पीएसी जवान नीरज दिवाकर भी तथा एक युवक एक युवक एत्मादपुर निवासी था l एसडीएम अभय सिंह के आदेशानुसार जैसे ही पुलिस फोर्स के साथ एत्मादपुर कोतवाल सर्वेश कुमार और नायब तहसीलदार अजय कुमार शर्मा की टीम पहुंची उससे पहले ही किरायेदार होटल प्रबंधक संजय त्यागी ,आशु त्यागी और युवक युवतियां मौका देखकर किसी अन्य गेट से फरार हो गईं l पुलिस की उपस्थिति में नायब तहसीलदार अजय कुमार शर्मा ने होटल को सीज करके कानूनी कार्यवाही की है l इस खबर को सुनकर अनैतिक धंधा करने वाले होटल संचालकों में हड़कंप मचा गया है l
आपको बताते चलें कि योगी सरकार भले ही कितनी सख्त है लेकिन गोरख धंधा करने वाले आज भी सक्रिय हैं उन्हें शासन और प्रशासन का कोई भी भय नहीं है लाख कोशिशों के बाद भी शासन-प्रशासन ऐसे होटलों पर नकेल नहीं कस पा रहा है l आज एत्मादपुर नगर के तहसील चौराहे के हाईवे पर स्थित किराए पर लेकर,संजय त्यागी और आशु त्यागी एक बेनामी होटल चला रहे हैं जिसमें एक घंटे के लिए 1000₹ में अश्लील कार्यों के लिए एक कमरा बुक किया जाता है l होटल चौराहे पर होने के बावजूद भी संचालकों तो पुलिस और शासन-प्रशासन का कोई डर नहीं है l
देखने की बात यह होगी कि ऐसे अनैतिक होटल संचालकों पर क्या कार्यवाही होगी l













