नीमगांव लखीमपुर खीरी
रिपोर्टर अंकित दीक्षित
बेहजम क्षेत्र की बढ़रिया ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय की निर्माणाधीन बाउंड्री को गांव की दबंग महिला और उसके परिवार वाले बार बार ढहा रहे हैं जब मामले की सूचना 112 और बेहजम चौकी पुलिस के सामने ही दबंग महिला ने स्कूल की महिला शिक्षिका से मारपीट करने लगी। इस मामले को ग्राम प्रधान अमर पाल ने खंड विकास अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह सहित इंस्पेक्टर अवधेश यादव को अवगत कराया है। दबंगों के हौसले बुलंद है सरकारी निर्माण कार्य में बाधा पैदा कर रहे हैं।















