यूपी निकाय चुनाव पर ओबीसी आयोग ने सर्वे तो पूरा कर लिया और इसकी रिपोर्ट यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंप दी ,लेकिन इस रिपोर्ट के बाद सियासत शुरू हो गई हैं , समाजवादी पार्टी ने इस रिपोर्ट का रिजल्ट आने से पहले ही सवाल खड़े कर दीये हैं ,
कल शाम को ओबीसी आयोग ने निकाय चुनाव को लेकर रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंप दी ,सौंपने के दौरान आयोग के पांच सदस्य सीएम योगी के साथ एक फोटो शेयर किया,इस फोटो में आयोग के सभी सदस्य बिना जूते पहने सीएम के कार्यालय में दिखाई दे रहे हैं ,
इसके बाद समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने एक फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुआलिखा ” जिस आयोग के सदस्य जूता पहनकर योगीजी के सामने नहीं खड़े हो सकते वह पिछड़े वर्ग के अधिकार के लिए क्या रिपोर्ट दिए होंगे आप लोग खुद ही अंदाजा लगा लीजिए ?
इस ओबीसी आयोग की टीम में रिटायर्ड जस्टिस राम अवतार सिंह आयोग के अध्यक्ष सदस्यों में चोब सिंह वर्मा ,महेंद्र कुमार ,संतोष विश्वकर्मा और ब्रजेश सोनी है ये पांच लोगों की टीम निकाय चुनवा पर रिपोर्ट लाने के लिए गठित की गई थी
इसके बाद समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने फोटो को रीट्वीट करते हुए लिखा हैं ,
इन पिछड़े वर्ग के आयोग के लोगों की हैसियत इतनी भी नहीं है कि यह जूता पहन कर योगी जी के समक्ष खड़े हो सकें जबकि सवर्ण वर्ग के अधिकारीगण और योगी जी के करीबी बकायदा जूते पहनकर योगी जी के बगल में खड़े दिख रहे हैं
इसके बाद ये फोटो समाजवदी पार्टी के मीडिया सेल ने शेयर किया हैं ,और ओबीसी आयोग के पांच मेम्बरों पर सवाल खड़े किये हैं ,















