पत्रकार के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, चैन पर्स मोबाइल फोन भी छीन भागे
दलित पीड़ित पत्रकार अनिल ने नैनी थाने व एग्रीकल्चर चौकी पर किया शिकायत दर्ज
प्रयागराज
नैनी, प्रयागराज। नैनी थाना क्षेत्र के एग्रीकल्चर चौकी के अंतर्गत स्थित ग्राम सभा मोहब्बत गंज में शम्भू गार्डन के सामने रोड पर अजय डी जे मालिक अशर्फी निषाद उनके दो पुत्र एवं अन्य 13 अज्ञात लोग ने रोड़ पर जाम बना रखा था और आने जाने वाले लोग परेशान थे। उसी दरमियान पत्रकार अनिल कुमार भारतीया पुत्र स्वर्गीय राजाराम तभी वहा से गुजर रहे थे । और कुछ लोगों ने उनको धक्का देकर रोड़ पर गिरा दिया। उसके बाद जब पत्रकार अनिल कुमार भारतीया ने उन लोगों से बातचीत शुरू किया तो मारपीट कर मोबाइल एवं गले की चैन तथा पर्स भी छीन लिया गया।और अनिल पत्रकार को गिरा गिरा कर बेल्ट तथा लात घूसों से जमकर पीटा वहीं अकेला पाकर मारा पीटा उसके बाद उन लोगों ने कहा कि अगर शिकायत दर्ज करोगे तो जान से मार दिये जाओगे। सोचने वाली बात है । जहां एक तरफ योगी सरकार में पत्रकार की सुरक्षा की बात कही जाती है। वहीं आए दिन पत्रकारो के साथ घटना होती रहती हैं । अब देखना यह है कि पत्रकारों के प्रति शासन प्रशासन योगी सरकार पत्रकारों को लेकर के गुंडे माफियाओं पर कितना एक्शन लेती है । प्रशासन द्वारा न्याय मिलती है कि नहीं।













