ओवरलोड भूसी भरे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत
महिला का पति व तीन वर्षीय मासूम घायल
नीमगांव थाना क्षेत्र के सिकंद्राबाद चौराहे पर हुआ हादसा
कैमा बुजुर्ग गांव से अपने घर तकिया जा रहे थे बाइक सवार
पुलिस ने कब्जे में लिया भूसी भरा ट्रक
एंकर
लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के कस्बा सिकंद्राबाद के बड़े चौराहै पर एक ओवर लोड भूसी भरकर जा रहे एक ट्रक की चपेट में आकर बाईक सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि उसका पति व तीन वर्षीय मासूम घायल हुआ है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बताते हैं कि नीम गांव थाना क्षेत्र के रामपुर तकिया गांव के रहने वाले विद्यासागर अपनी बाइक से पत्नी ऊषा 30 वर्ष व एक मासूम बच्ची के साथ कैमा बुजुर्ग गांव गए थे वहां से वापस लौटते समय सिकंदराबाद चौराहे पर वह हादसे का शिकार हो गए भूसी भरे एक ओवर लोड ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला उषा देवी 30 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि रामसागर वह एक मासूम बच्ची को चोटे आई हैं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है फिलहाल मौके पर काफी भीड़ जमा है













