जिला लखीमपुर खीरी के थाना फरधान के ग्राम पंचायत पचपेड़वा मे गायों का ये हाल है, प्रधान राम गुलाम शुक्ला के मकान के सामने बीस दिनों से गाय के पैर मे सड़न के कारण उसमे कीड़े पड़ गए है जिससे पैर की हड्डी चमक रही है,, वही पर वकील रमाकान्त का मकान है जहाँ पर इतनी बदबू आती है जिससे वहाँ से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है, धन्य है गऊ माता का यह बुरा हाल ना तों कोई इलाज ओर ना कोई देखभाल मौत की अंतिम साँसे गिन रही गऊ को अपनी मौत का तमाशा सारेआम रोडो पर करना पड़ रहा है जबकि सरकार ने कई स्थानो पर गौशाला खुलवाया लेकिन फिर भी गावों मे आवारा पशु घूम रहे है!!
लखीमपुर खीरी
रिपोर्टर. सुशील कुमार शुक्ला













