खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई।नगर के रेल्वे स्टेशन पर सुबह पांच बजे के आसपास गोंडवाना एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी अनुसार भोपाल से नागपुर जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस से रेल्वे स्टेशन के ब्रिज के पास एक अज्ञात व्यक्ति गिरकर गाड़ी की चपेट में आ गया जिसका बयां हाथ और सिर कटने से उसकी मौत हो गई।जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा जीआरपी और लोकल पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बॉडी को ट्रेक से हटाया और जरूरी कार्यवाही कर बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए सीएचसी पहुंचाया।
रिपोर्ट : जितेंद्र कापसे ,मुलताई













