मैनपुरी
राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बुधवार को मैनपुरी में आयोजित महिला जन-सुनवाई कार्यक्रम में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने पुलिस समेत सभी विभागीय अधिकारियों को दो टूक कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी,तुरंत FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
“केंद्र-प्रदेश की अधिकांश योजनाओं का केंद्रबिंदु महिला”:
मीना कुमारी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा,स्वास्थ्य व आर्थिक स्वावलंबन केंद्र और प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सरकार ने अधिकांश योजनाएं परिवार की मुखिया महिला को ध्यान में रखकर बनाई हैं।
घरेलू हिंसा समेत अन्य मामलों में पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए आयोग की सदस्य जिलों का भ्रमण कर रही हैं।
जनपद स्तर पर महिला जन-सुनवाई के जरिए समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जा रहा है।
जन-सुनवाई में उमड़ा दर्द:हत्या से लेकर दहेज उत्पीड़न तक की शिकायतें:
जन-सुनवाई में पांच गंभीर मामले सामने आए:
शिवसिंहपुर में ग्राम चौपाल: ‘जन्म से शादी तक बेटी की जिम्मेदारी सरकार की’:
द्वितीय सत्र में शिवसिंहपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुए मीना कुमारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक की जिम्मेदारी उठाई है।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में जन्म से लेकर स्नातक तक 6 चरणों में 25 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है।
गरीब परिवारों की बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकारी खर्चे पर कराई जा रही है।
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम फिर लाएगी मोदी सरकार’:
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 संसद में लाए थे,लेकिन महिला विरोधी दलों के असहयोग से वह पारित नहीं हो सका,इस कारण लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण नहीं मिल पा रहा।
मोदी सरकार तीसरी बार इसे संसद से पारित कराकर महिलाओं को नीति-निर्माण में भागीदार बनाएगी,जैसे पंचायतों में आरक्षण मिला है।
अन्नप्राशन-गोदभराई,बच्चों को बांटीं किताबें:
कार्यक्रम में लवकुश पुत्र धीरेंद्र व गुड़िया पुत्री पंकज का अन्नप्राशन कराया गया।
खुशबू पत्नी धीरेंद्र और शब्बी पत्नी विमलेश की गोदभराई की गई,परिषदीय स्कूल के बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं।
बाल विकास,बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी।
रिपोर्ट-अजय कुमार
खबर एक्सपर्ट
मैनपुरी


















