• Latest
  • Trending
  • All

दहल गया उत्तरप्रदेश का अमेठी,2 मासूम सहित 4 को गोलियों से भूना

October 4, 2024

Etmadur में Yogiraj classes के छात्रों ने UP Board में लहराया परचम

April 24, 2026
मैनपुरी-नवागत जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार,बोले:संख्या नहीं परिणाम चाहिए,स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

मैनपुरी-नवागत जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार,बोले:संख्या नहीं परिणाम चाहिए,स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

April 21, 2026
मैनपुरी-करहल बस की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार की मौत,सैफई ले जाते समय तोड़ा दम ।

मैनपुरी-करहल बस की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार की मौत,सैफई ले जाते समय तोड़ा दम ।

April 20, 2026
मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा,सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा,सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

April 14, 2026
मैनपुरी-13 अप्रैल को श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में माता का भव्य दिव्य जगराता । 

मैनपुरी-13 अप्रैल को श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में माता का भव्य दिव्य जगराता । 

April 11, 2026
मैनपुरी-प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने साइबर थाने और गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया ।

मैनपुरी-प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने साइबर थाने और गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया ।

April 11, 2026
मैनपुरी-सपा सांसद डिम्पल यादव की मांग: चकबंदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की जांच और दोषियों पर कार्रवाई ।

मैनपुरी-सपा सांसद डिम्पल यादव की मांग: चकबंदी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की जांच और दोषियों पर कार्रवाई ।

April 7, 2026
मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ऐतिहासिक उपलब्धि !

मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स की ऐतिहासिक उपलब्धि !

April 1, 2026
मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह आयोजित किया गया।

मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह आयोजित किया गया।

March 28, 2026
मैनपुरी-करहल बुझिया नहर के समीप खेत में तेज रफ़्तार थार अनियंत्रित होकर खेत मे गिरी,हादसे मे चार लोग घायल ।

मैनपुरी-करहल बुझिया नहर के समीप खेत में तेज रफ़्तार थार अनियंत्रित होकर खेत मे गिरी,हादसे मे चार लोग घायल ।

March 24, 2026

मैनपुरी-ईद-उल-फितर के मौके पर जनपदवासियों को मुबारकवाद देते हुए-जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह।

March 20, 2026

मैनपुरी-सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग मीना कुमारी दि.09 मार्च को ट्राजिस्ट हॉस्टल में महिला जन सुनवाई करेंगी ।

March 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 25, 2026
  • Login
  • Register
Khabar Expert
Advertisement
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories
Upload News
Khabar Expert
Home उत्तर प्रदेश

दहल गया उत्तरप्रदेश का अमेठी,2 मासूम सहित 4 को गोलियों से भूना

by News Editor
October 4, 2024
in उत्तर प्रदेश
0
496
SHARES
1.4k
VIEWS

2 असलहा
9 गोली
पूरा परिवार खत्म…

दहल गया उत्तरप्रदेश का अमेठी,2 मासूम सहित 4 को गोलियों से भूना
अमेठी में टीचर फैमिली हत्याकांड में आया चंदन वर्मा का नाम,
मायावती,अखिलेश,और राहुल ने यूपी पुलिस और सरकार पर उठाये सवाल

अमेठी की वारदात ने पूरे उत्तर प्रदेश को हिला कर रख दिया है. यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. हत्यारों ने पति-पत्नी और 2 मासूम बच्चों को गोलियों से मौत के घाट उतार दिया है. हमलावरों ने कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार के परिवार को निशाना बनाया है. यहां सुनील अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे. बता दें कि सुनील दलित समाज से आते थे.

ये पूरा मामला अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे से सामने आया है. यहां रायबरेली जनपद के रहने वाले सुनील भारती अपनी पत्नी पूनम भारती और दो छोटे बच्चों, 8 साल की दृष्टि और दो साल की बच्ची के साथ किराए के मकान में रहते थे. साल 2020 में ही सुनील की नौकरी लगी थी. इससे पहले सुनील उत्तर प्रदेश पुलिस में भी तैनात थे.

अभी तक की जांच में लूट का एंगल सामने नहीं आया है. घर में लूट की वारदात को अंजाम नहीं दिया गया है. जांच में सामने आ रहा है कि हत्यारे पूरे परिवार के खात्मे के मकसद से ही आए थे और पूरे परिवार को गोली मारकर फरार हो गए.

दरअसल सुनील रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. मगर जब से बायोमैट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था हुई, तब से सुनील अपने परिवार के साथ अमेठी में किराए के मकान में रह रहे थे. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल से पुलिस को 9 खोखे और एक जिंदा कारतूस भी मिला है. ऐसे में माना जा रहा है कि हत्याकांड को 2 से अधिक असलहों के अंजाम दिया गया है और पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान हैरान कर देने वाली बात भी सामने आई है. पता चला है कि हत्यारे पैदल ही सुनील के घर गए. वहां सुनील, उसकी पत्नी और 2 मासूम बच्चों को गोलियां मारने के बाद वह बाइक से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के लिए अमेठी-रायबरेली पुलिस की 6 टीमों का गठन किया है. दूसरी तरफ यूपी एसटीएफ भी मामले में एक्टिव हो गई है.

जांच के दौरान सनसनीखेज बात भी सामने आई है. दरअसल सुनील की पत्नी पूनम भारती ने बीते 18 अगस्त के दिन ही रायबरेली कोतवाली में चंदन वर्मा के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया था. ये केस रायबरेली कोतवाली में दर्ज करवाया गया था.

पूनम ने छेड़खानी, मारपीट, जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया था और केस दर्ज करवाया था. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

vahin इस पूरी वारदात पर मायावती – अखिलेश यादव – और राहुल गाँधी ने यूपी पुलिस और सरकार सीधा निशाना साधा है,इसी के साथ बसपा सुप्रीमो अपने x हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखती हैं की

यूपी के अमेठी जिले में एक दलित परिवार के चार लोगों की एक साथ की गयी निर्मम हत्या की घटना अति-दुखद व चिन्ताजनक।

सरकार दोषियों व वहां के पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए ताकि अपराधी बेखौफ न रहें।

वहीँ सपा के x हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा गया की

युपी में घर के अंदर भी परिवार सुरक्षित नहीं, जंगलराज चरम पर !
अमेठी में बदमाशों द्वारा शिक्षक दंपति और उनके बच्चों की घर में घुसकर हत्या, अत्यंत शर्मनाक घटना।
भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, अपराधियों के हौसले बुलंद।
आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस, हो सख्त सजा।

और इस के बाद राहुल गाँधी ने तो इस पूरे मामले को लेकर सीधा सांसद को फ़ोन किया और राहुल गांधी ने सांसद किशोरी लाल शर्मा से बात की, परिवार को हर संभव मदद और न्याय के लिए संघर्ष के निर्देश दिए. राहुल गांधी ने कहा अगर न्याय मिलता न दिखे तो उनको सुचित करें, वो खुद पहुचेंगे.

इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया, परिवार के 4 लोगों को गोली मारी गई है. लूटपाट नहीं हुई है. मृतक परिवार के द्वारा 18 अगस्त के दिन ही चंदन वर्मा के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा

News Editor
Author: News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

Share198Tweet124SendShareScan
News Editor

News Editor

ख़बर Expert देता है आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, व्यापार से शामिल ख़बरें। . हमें फ़ॉलो करो और आगे रहो!

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें  ?

गुरु ने किया मर्यादा को तारतार ,बना दिया सेक्सी वीडियो अलबम,फिर क्या हुआ देखें ?

October 13, 2022
Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

Health Update : मुलायम सिंह यादव की तबीयत नाजुक, जानें क्या है डॉक्टरों का अपडेट

October 6, 2022
प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

प्रभात पट्टन बैतूल का जवान भोपाल सड़क दुर्घटना में हुआ शहीद ….

May 5, 2023

‘गुड लक जेरी’ से जाह्नवी कपूर का फर्स्टलुक आया सामने

1

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0

New campaign wants you to raise funds for abuse victims by ditching the razor

0

Etmadur में Yogiraj classes के छात्रों ने UP Board में लहराया परचम

April 24, 2026
मैनपुरी-नवागत जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार,बोले:संख्या नहीं परिणाम चाहिए,स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

मैनपुरी-नवागत जिलाधिकारी डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार,बोले:संख्या नहीं परिणाम चाहिए,स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

April 21, 2026
मैनपुरी-करहल बस की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार की मौत,सैफई ले जाते समय तोड़ा दम ।

मैनपुरी-करहल बस की टक्कर से 19 वर्षीय बाइक सवार की मौत,सैफई ले जाते समय तोड़ा दम ।

April 20, 2026
Khabar Expert

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Important LInks

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • होम
  • ट्रेंडिंग
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • राज्य
  • भारत हेल्थ
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • ब्लॉग
  • Videos
  • Stories

Copyright © 2022 Khabar Expert.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In