
हापुड़ : जिले के एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई डीएसपी और थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है। जिसके बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया है।
इनका हुआ तबादला
एसपी कुंवर ज्ञानेंजय सिंह ने डीएसपी सदर वरुण मिश्रा को सीओ गढ़मुक्तेश्वर, डीएसपी यातायात/यूपी 112 में तैनात जितेंद्र शर्मा को डीएसपी सिटी, पिलखुवा सर्किल की डीएसपी स्तुति सिंह को यातायात डीएसपी/ यूपी 112, अनीता चौहान को डीएसपी पिलखुवा सर्किल बनाया गया है। इसके साथ ही एसपी के पीआरओ नीरज कुमार को प्रभारी निरीक्षक गढ़मुक्तेश्वर, नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह को प्रभारी निरीक्षक पिलखुवा, पिलखुवा थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा का गैर जिले में स्थानांतरण होने पर रिलीव किया गया है।
इन्हे भी मिली तैनाती
एसपी ने इसके अलावा प्रभारी डीसीआरबी/रिट सैल श्यौपाल सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना सिंभावली, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक मनोज कुमार को प्रभारी डीसीआरबी/रिट सैल, सिंभावली थाना के निरीक्षक (अपराध) विनोद पांडेय को प्रभारी सर्विलांस सेल, पुलिस लाइन से निरीक्षक अवधेश माहौर को अतिरिक्त निरीक्षक थाना हापुड़ नगर, अतिरिक्त निरीक्षक थाना हापुड़ नगर से निरीक्षक संजय कुमार सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना पिलखुवा तैनात किया गया है।

















